Araria News: जिले में हुई हल्की बारिश,मौसम सुहाना।
Araria News: अररिया में शनिवार सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, जलजमाव की समस्या ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बारिश धान की फसलों के लिए लाभकारी होगी। फिर भी, शहर के कई क्षेत्रों में जलजमाव ने आवाजाही में कठिनाई पैदा की है।

Araria News: अररिया: जिले में हुई हल्की बारिश,मौसम सुहाना। जलजमाव व कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी। अररिया, वरीय संवाददाता शनिवार की सुबह से लेकर दोपहर तक जिले के अलग- अलग इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। धान उत्पादक किसानों को और अधिक बारिश की दरकार है।
जलजमाव की समस्याएँ
इधर हल्की बारिश के बाद भी जलजमाव ने शहर के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अभी भी आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। बारिश के आसार दिखते रहे हैं। कभी भी जोरदार बारिश हो सकती है। जमकर बारिश हुई तो धान के बिचड़ा को फायदा हो सकता है । कृषि वैज्ञानिकों की माने तो बारिश से खरीफ फसलों को काफी फायदा होगा। एक तरह से यह उनके लिए संजीवनी का काम करेगा।
सड़कों पर जलजमाव
हल्की बारिश के बावजूद जिला मुख्यालय समेत अलग-अलग इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। शहर के प्रमुख सड़कों के अलावे गली मोहल्ले के विभिन्न सड़कों पर भी जलजमाव हो जाने से लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के बस स्टैंड, शास्त्री नगर, जयप्रकाश नगर, आजाद नगर, इस्लामनगर, हनुमंत नगर, शिवपुरी मोहल्ला समेत विभिन्न मोहल्ले की सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनी है। अररिया फोटो: हल्की बारिश के बीच स्कूल जाती बच्चियां
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


