Life Savior Foundation Honored at Ram Janmabhoomi for Social Service Excellence समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर सामजिक संस्था को मिला सम्मान, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsLife Savior Foundation Honored at Ram Janmabhoomi for Social Service Excellence

समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर सामजिक संस्था को मिला सम्मान

अयोध्या स्थिति श्रीराम जन्मभूमि में मिला सम्मान, लोगों ने दी बधाई फारबिसगंज, एक संवाददाता। अररिया

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 14 Sep 2025 11:58 PM
share Share
Follow Us on
समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर सामजिक संस्था को मिला सम्मान

अयोध्या स्थिति श्रीराम जन्मभूमि में मिला सम्मान, लोगों ने दी बधाई फारबिसगंज, एक संवाददाता। अररिया जिला की अग्रणी सामाजिक संस्था जिसने रक्तदान, कन्यादान से लेकर गरीब लाचार बेबस लोगो को आर्थिक सहायता देने के क्षेत्र मे एक कृतिमान स्थापित किया। इसी क्रम में संस्था लाईफ सेवियर फाउंडेशन बिहार परिवार के सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिये श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या की धरती पर रामकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा सेवा के क्षेत्र में सर्वोत्तम सम्मान से सम्मानित किया गया। वही संस्था के सचिव आदित्य भगत और कोषाध्यक्ष रजत रंजन ने बताया की आज हमारी संस्था उस महादेव की दया से अररिया ही नही बिहार तथा बिहार से बाहर अन्य राज्यो में भी सेवा दे रही है।

संस्था को राम जन्मभूमि पर मिले इस सम्मान से समस्त सनातन प्रेमी मे खासी उत्साह देखी जा रही है। समस्त सनातन प्रेमी के द्वारा संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। वही पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण मेहता,मुखिया दिलीप पासवान, व्यवसायी विजय प्रकाश, मिन्टू साह,सुमन साह,राजा दास,रितेश राणा, पवन गुप्ता, आदित्य सिंह, सुजीत झा, सौरव दास,राहुल सनातनी,संजय तालुकदार, लालू भगत,अविनाश कनौजिया, सुजीत सिंह, पल्लव सिंह, नंदन ऋषिदेव, नरेश राय आदि से शुभकामना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।