भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो जख्मी
अररिया के बैजनाथपुर वार्ड संख्या छह में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में मुनरी देवी और पिंकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया,...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 26 Dec 2024 11:11 PM

अररिया। एक संवाददाता अररिया आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर वार्ड संख्या छह में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति अररिया आरएस थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड संख्या छह निवासी मुनरी देवी और पिंकी देवी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।