मारपीट, फायरिंग व लूटपाट का नामजद गिरफ्तार
Mar 09, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
भरगामा थाना क्षेत्र के अकरथापा गांव में जमीन विवाद के चलते मारपीट, फायरिंग और लूटपाट हुई। पुलिस ने नामजद अभियुक्त मो सलीका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

भरगामा, ए सं। भरगामा थाना क्षेत्र के विषहरिया पंचायत अंतर्गत अकरथापा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, फायरिंग व लूटपाट का मामले में नामजद मो सलीका को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को भरगामा पुलिस ने न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इस संबंध में भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्त मो सलीका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


