Hindi NewsBihar NewsAraria NewsLakhisarai District Initiates Special Campaign to Boost Youth Empowerment Programs
लखीसराय: दो दिसंबर से पांच जनवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में लगेगा विशेष शिविर

लखीसराय: दो दिसंबर से पांच जनवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में लगेगा विशेष शिविर

संक्षेप:

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सात निश्चय योजना अंतर्गत चल रही युवा शक्ति कार्यक्रमों की प्रगति

Tue, 2 Dec 2025 05:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सात निश्चय योजना अंतर्गत चल रही युवा शक्ति कार्यक्रमों की प्रगति का सत्यापन एवं निगरानी तेज करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र लखीसराय द्वारा तीन प्रमुख योजनाओं, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता तथा कुशल युवा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार और लाभुकों तक सीधा पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विस्तृत कार्ययोजना जारी की गई है। सरकार के निर्देशानुसार डीआरसीसी की टीम ग्रामीण स्तर पर गहन जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों, बड़हिया, चानन, पिपरिया, रामगढ़, लखीसराय, सूर्यगढ़ा और हलसी के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 2 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक परामर्श शिविर लगाए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान योग्य छात्रों एवं युवाओं को प्रशिक्षण, ऋण सुविधा, प्रमाणन प्रक्रिया तथा आवेदन संबंधी सभी जानकारियां दी जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एजनीघाट, मोहनपुर, मलुई, भवरियां, गढ़ी विशुनपुर, सलेमपुर, नोमा, डुमरी, मतासी, बमनगांवा, वलीपुर, सूर्यगढ़ा, प्रतापपुर, खुटहा, तरहारी, नोनगढ़, अलीनगर, बालगुदर, पिपरिया, गंगासराय व धीरा सहित कई पंचायतों में जागरूकता एवं काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। डीआरसीसी के प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, आईटी सुपरवाइजर, एसडब्ल्यूओ एवं एमपीए को अलग-अलग तिथियों में जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन का कहना है कि सात निश्चय योजना के तहत युवाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्यक्रमों की सौ प्रतिशत प्रगति रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र अभ्यर्थी वंचित न रहे। प्रशासन को उम्मीद है कि इन शिविरों से बड़ी संख्या में छात्र-युवा योजनाओं से जुड़ेंगे और जिले में शिक्षा, रोजगार तथा कौशल विकास को नई गति मिलेगी।