Araria News: 75 वर्ष बाद भी सड़क और पुल से वंचित बच्चा खाड़ी गांव के लोग

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: पलासी प्रखंड के बच्चा खाड़ी गांव में आजादी के 75 वर्षों के बाद भी सड़क और पुल का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों को बरसात में चचरी पुल के सहारे आवागमन करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा रहता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में कठिनाई आ रही है। प्रशासन से स्थायी निर्माण की मांग की गई है।

Araria News: 75 वर्ष बाद भी सड़क और पुल से वंचित बच्चा खाड़ी गांव के लोग

Araria News: पलासी (ए.सं)। पलासी प्रखंड के ग्राम बच्चा खाड़ी वार्ड संख्या-03, पंचायत पिपरा बिजवार में आजादी के 75 वर्ष बाद भी पक्की सड़क और पुल का निर्माण नहीं हो सका है। बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन के लिए चचरी (बांस के अस्थायी पुल) का ही सहारा लेना पड़ता है, जिस कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुल के अभाव में बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने तथा किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से शीघ्र स्थायी पुल और सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

ग्रामीण खलीफुर रहमान, कस्तूर अली, सहदेव राम, बोकाई राम, महादेव राम, मंगलू राम, सुरेश राम एवंप अशफाक आलम ने बताया बच्चा खाड़ी गांव के लोगो कि वर्षों से मांग के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अररिया जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पुल और सड़क की कमी को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार आवाज उठाई जाती रही है। ग्रामीणों ने सांसद व विधायक से शीघ्र पुलिया व सड़क की मांग की हैं। सीओ अंशु कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी विभाग व मुख्यालय को दे दी गयी है। उपर स्तर पर ही पुल का निर्माण संभव है। स्थानीय स्तर पर उक्त स्थल पर नाव की व्यवस्था की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAraria News: 75 वर्ष बाद भी सड़क और पुल से वंचित बच्चा खाड़ी गांव के लोग