पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आज
कुशमौल पंचायत में मंगलवार को पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का निष्पादन किया जाएगा और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

भरगामा, एक संवाददाता। कुशमौल पंचायत में मंगलवार को पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष भागवत दास ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है। प्रखंड प्रशासन की ओर से बताया गया कि शिविर में आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, भूमि संबंधित मामलों सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों एवं आवेदन का निष्पादन किया जाएगा। साथ ही पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
मुखिया श्री दास ने सभी ग्रामीणों से समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


