Araria News: नये बीडीओ ने लिया प्रभार, समीक्षा बैठक की

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: भरगामा में केशव कुमार राय ने शनिवार को नये बीडीओ के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने, पारदर्शिता बनाए रखने और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सभी कर्मचारियों को अनुशासन और समयपालन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Araria News: नये बीडीओ ने लिया प्रभार, समीक्षा बैठक की

Araria News: भरगामा, एक संवाददाता। भरगामा के नये बीडीओ के रूप में केशव कुमार राय ने शनिवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ पहली समीक्षा बैठक कर प्रशासनिक कार्यों में गति लाने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बीडीओ श्री राय ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी विलंब के पहुंचाया जाए। उन्होंने सभी कर्मियों से अनुशासन, समयपालन और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास यो जनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी शाखा प्रभारी अपने-अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ शालीन व्यवहार रखने और कार्य संस्कृति में सुधार लाने पर भी जोर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।