अररिया पहुंचे हाई कोर्ट के जस्टिस सह न्यायमंडल के इंस्पेक्टिंग जज
अररिया पहुंचे जस्टिस संदीप कुमार का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने न्याय वाटिका में वृक्षारोपण किया और न्यायिक प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया। जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अधिवक्ताओं की मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। दिव्यांगजनों को साइकिल वितरण और कई न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई।

अररिया, विधि संवाददाता। अपने दो दिवसीय कार्यकम के तहत पटना हाई कोर्ट के जस्टिस सह न्यायमंडल अररिया के इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार का अररिया पहुंचे। अररिया आगमन के साथ ही उनका भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय की अगुवाई में डीजे डिविजन व सीजेएम डिविजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारियों सहित वरीय अधिवक्ताओं उन्हें पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किए। सुबह करीब 10.15 बजे इंस्पेक्टिंग जज न्यायमंडल अररिया स्थित न्याय वाटिका पहुंचे। न्याय वाटिका में इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार कई फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किये।
इसके बाद सभी कोर्ट का निरीक्षण करते हुए न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी ली। दोपहर बाद लल्लू बाबू सभागार में जिला बार एसोसिएशन व जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार के अलावे जिला जज गुंजन पाण्डेय व एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव भी मौजूद थे। यहां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, महासचिव कामाख्या प्रसाद यादव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी महासचिव संजीव कुमार सिन्हा ने फूलों का हार पहना कर उनका स्वागत किए। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं के मूलभूत सुविधाओं पर रोशनी डालते हुए मेमोरेंडम सौंपते सौंपा। अधिवक्ताओं ने वकालतखाना की मांग की। इसपर इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार ने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं के हितार्थ नॉर्म्स के मुताबिक पहल करेंगे। संचालन अधिवक्ता जेड ए मुजाहिद ने ने किया। वरीय अधिवक्ता सह पूर्व पीपी लक्ष्मीनारायण यादव ने अररिया जिला की पृष्ठभूमि पर खुलकर चर्चा की। वहीं धन्यवाद ज्ञापन वरीय अधिवक्ता सह पूर्व महासचिव नरेंद्र कुमार झा ने की। मौके पर वरीय अधिवक्ता मो हासिम, देबू सेन, तपन बनर्जी, अशोक वर्मा, के एन विश्वास, पीपी रामानंद मंडल, जीपी अशोक कुमार पासवान, एससी एसटी पीपी कलानंद राम, पॉक्सो पीपी डॉ श्याम लाल यादव, एनडीपीएस पीपी अशोक मिश्रा, एलएडीसी चीफ विनय ठाकुर, एलएडीसी डिप्टी चीफ सोहन लाल ठाकुर व दुखमोचन यादव, एलएडीसी अस्सिटेंट सोनी कुमारी आदि उपस्थित रहे।अधिवक्ताओं से मीटिंग करने के बाद इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार न्यायमंडल अररिया परिसर में बने भव्य रिकॉर्ड रुम बिल्डिंग का उद्घाटन कर कई बिंदुओं पर चर्चा की । इसके बाद डीएलएसए की पहल पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बुनियाद केंद्र, अररिया की ओर से पांच दिव्यांगजनों के बीच साइकिल का वितरण किए।संध्या पूर्व इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार डीजे प्रकोष्ठ में डीजे डिविजन व सीजेएम डिविजन से जुड़े तमाम न्यायिक पदाधिकारियों संग बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रिंसिपल जज अविनाश कुमार, एडीजे 01 विनीत कुमार सिंह, एडीजे 04 अमरेन्द्र श्रीवास्तव, उत्पाद न्यायधीश 01 शेफाली नारायण, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, एसीजेएम 01 जूली कुमारी, एसडीजेएम पार्थ, जेएम प्रतीक सागर, जेएम प्रणव कुमार, जेएम संतोष कुमार, जेएम मासूम ख़नम, जेएम मो गुलाम रसूल, जेएम रणधीर कुमार, प्रशिक्षु सिविल जज क्रमश: सौम्या सिन्हा व हर्ष चौधरी मौजूद दिखे। न्यायमंडल अररिया के जिला जज एडमिसट्रेशन इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को इंस्पेक्टिंग जज फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण करेंगे
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


