Hindi NewsBihar NewsAraria NewsJokihat Municipality Takes Action Against Encroachers Ultimatum Issued to Shopkeepers
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक्शन में जोकीहाट प्रशासन, 89 को नोटिस

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक्शन में जोकीहाट प्रशासन, 89 को नोटिस

संक्षेप:

जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट नगर पंचायत क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी

Dec 17, 2025 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट नगर पंचायत क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीओ नजमुल हसन ने नगर पंचायत के 89 दुकानदारों को अल्टीमेटम देते हुए शीघ्र अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। सीओ ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर सभी सरकारी अधिक्रमित भूमि को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुराने अस्पताल में भी कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर दुकानें बना ली है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सीओ ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी सरकारी जमीन को नगर पंचायत से खाली कराया जाएगा। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद रोजी कुमारी ने अंचल पदाधिकारी को लिखे पत्र में लिखा है कि सिसौना मौजा डाकबंगला परिषद की जमीन खाता संख्या-650, खेसरा-1611, 1612, 1613,1614 में अवैध दुकान बना ली गयी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस परिप्रेक्ष्य में पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त सह प्रथम अपीलीय प्राधिकार द्वारा निर्गत आदेश का अनुपालन के लिए निदेश विगत 14 अगस्त को दिया गया था जिसका अबतक अनुपालन नहीं किया गया है। सीओ ने बताया कि उक्त खाता खेसरा के अलावा खाता 650, खेसरा 1564,1565, 1566 जो जिला परिषद की जमीन है। रेफरल अस्पताल जोकीहाट का खाता संख्या 206, खेसरा 1618,1625 की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर 15 दिसंबर को अल्टीमेटम दिया गया है। नोटिस रेगुलर भेजा जा रहा है जिसका तामिला भी प्राप्त है। सीओ ने बताया कि निर्धारित समय पर अतिक्रमण खाली नहीं करने पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। नोटिस मिलने पर कुछ लोग अतिक्रमण हटाने में जुटे हैं लेकिन अधिकांश लोग अभी भी बेखबर हैं। यहां बता दें कि अतिक्रमण के कारण नगर पंचायत में जाम सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई लेकिन इस बार प्रशासन के कड़े तेवर से अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मचा है।