ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाजोकीहाट: बकरा नदी में डूबी मासूम, लापता

जोकीहाट: बकरा नदी में डूबी मासूम, लापता

जोकीहाट(एस)। प्रखंड के महलगांव पंचायत के वार्ड नम्बर 13, करहरा गांव में बुधवार को...

जोकीहाट: बकरा नदी में डूबी मासूम, लापता
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अररियाThu, 25 Aug 2022 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

जोकीहाट(एस)। प्रखंड के महलगांव पंचायत के वार्ड नम्बर 13, करहरा गांव में बुधवार को बकरा नदी में फिसल कर गिरने से एक मासूम डूब गयी। समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। लापता मासूम यासमीन (तीन वर्ष) उसी गांव के राहिल की बेटी है। घटना की सूचना मिलने पर जोकीहाट थाना पुलिस के साथ अंचल कर्मी स्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन की। इसके साथ ही घटना स्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुँचकर लापता बच्ची की खोजबीन शुरू की। घटना के संबंध में बताया गया कि बच्ची नदी किनारे बैठकर खेल रही थी। इस दौरान वह नदी में फसल कर गिर गया। इस घटना के बाद से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े