सीमा पर लावारिस अवस्था में 85 पीस सागवान की लकड़ी जब्त

Mar 09, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

सोमवार को सिकटी पुलिस और एसएसबी के संयुक्त कार्रवाई में 85 पीस सागवान की लकड़ी भारत-नेपाल सीमा सिकटी ईंट भट्ठा के पास से बरामद की गई। लकड़ी को सिकटी थाना परिसर में रखा गया है और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

सीमा पर लावारिस अवस्था में 85 पीस सागवान की लकड़ी जब्त

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस व एसएसबी के संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को 85 पीस लड़की भारत नेपाल सीमा सिकटी ईंट भट्ठा के पास से बरामद किया है। जब्त लकड़ी को सिकटी थाना परिसर में लाकर रखा गया है। थानेदार रौशन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा सिकटी ईट भट्ठा के पास 85 पीस लकड़ी लावारिश अवस्था में रखा गया है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर सिकटी पुलिस व एसएसबी के सहयोग से उक्त लड़की को जब्त किया गया। थानेदार ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गयी है। वन विभाग के आवेदन सिकटी थाना में मामला दर्ज किया जायेगा।

बताया जाता है कि जब्त लकड़ी सागवान का है। सात फीट लंबा पीस बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।