
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए दोनों बल प्रतिबद्ध:कमांडेंट
संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसएसबी और बिहार पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त रात्रि गश्ती अभियान चलाया। कमांडेंट महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में, संवेदनशील गांवों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा...
विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसबी और पुलिस का संयुक्त रात्रि गश्ती अभियान भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत गश्ती जारी अररिया। एक संवाददाता बिहार विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी और बिहार पुलिस द्वारा संयुक्त रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सीमा क्षेत्र के पगडंडियों, सड़कों और रास्तों से गुजरते हुए कुआरी, भलुआ, खरबाना, फाटक नाका प्वाइंट, राजौला, सुन्दरी, डुमरिया, सोनापुर, कुचहा, आमबाड़ी, झाला चौक और मोहम्मद चौक जैसे संवेदनशील गावों में गश्ती की गई। इस दौरान जवानों ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संभावित अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी।

कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की चौकसी और गश्ती को और मजबूत किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की तस्करी, अवैध गतिविधि या अनुचित सामग्री की आवाजाही को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस और एसएसबी मिलकर निरंतर फ्लैग मार्च, नाका जांच और गश्ती अभियान चलाते रहेंगे ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे और चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। इस दौरान कमांडेंट महेंद्र प्रताप, सहायक कमांडेंट अंकित जांगड़ा, उप निरीक्षक (सामान्य) पंकज दुप्पद सहित अन्य बलकर्मी संयुक्त गश्ती में शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




