Hindi NewsBihar NewsAraria NewsJoint Meeting of Private School Associations in Araria New Leadership and Unity Emphasized
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक में एकजुटता पर बल

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक में एकजुटता पर बल

संक्षेप:

अररिया, वरीय संवाददाता। आवासीय शांति निकेतन रानीगंज परिसर में जिले के दोनों एसोसिएशन

Jan 13, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, वरीय संवाददाता। आवासीय शांति निकेतन रानीगंज परिसर में जिले के दोनों एसोसिएशन निजी विद्यालय संघ एवं प्राइवेट स्कूल ऑर्गनाइजेशन के संचालकों की एक संयुक्त बैठक श्याम कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी विद्यालय संचालकों से प्रतिक्रियाएं आमंत्रित की गई थीं। सभी प्रतिक्रियाएं एकजुटता के पक्ष में प्राप्त हुईं। बैठक में सर्वसम्मति से यह निष्कर्ष निकला कि वर्तमान परिस्थितियों में सभी निजी विद्यालय संचालकों का एक मंच पर आना समय की आवश्यकता है। विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दोनों संगठनों को अब उसके पुराने नाम प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अररिया के नाम से ही जाना जाएगा।

जिसके अंतर्गत सूर्य नारायण गुप्ता व एम.ए.एम. मुजीब को जिला अध्यक्ष, राजीव कुमार एवं ज्योति कुमार मल्लिक को महासचिव, गोपाल प्रसाद दास को कार्यालय सचिव तथा अशोक कुमार झा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त यह भी निर्णय लिया गया कि बैठक की अगली तिथि तक दोनों संगठनों के कार्यकारिणी जिला एवं प्रखंड में जो सदस्य जिस पद पर कार्यरत थे, वे सभी उसी पद पर पीएसए के अंतर्गत कार्य करते रहेंगे। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि नियमानुसार आगामी छह माह के भीतर नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि जिले के निजी विद्यालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर ठोस पहल की जाएगी। बैठक में विद्यालय संचालकों में मुख्य रूप से सुजीत सिन्हा, नितेश झा, विजय विभु, दशरथ कुमार, विभाष झा,नौशाद अंसारी, उदयानंद यादव, सोनू साह, सुरेन्द्र साह, अमरेंद्र कुमार, राजकुमार, गिरजानंद साह, सुशील कुमार, अनिल भगत, अजीत कुमार,मेराज हसन,राजा रमण, नीलेश कुमार, विशाल कुमार, मुकेश यादव, अश्विनी कुमार, सरवर नदवी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;