जोगबनी में दिखा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का असर
जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए ब्लैक आउट मॉक ड्रिल किया गया। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की और लाइटें बंद रखने का अनुरोध किया। इस अभ्यास में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई।

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र में संभावित आपात स्थिति से निपटने को लेकर गुरुवार शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक ब्लैक आउट मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र पूरी तरह अंधेरे में डूबा नजर आया। प्रशासन की ओर से लोगों से सहयोग की अपील करते हुए घरों की लाइटें बंद रखने और वाहनों की आवाजाही रोकने का अनुरोध किया गया। मॉक ड्रिल को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक निर्देश के तहत लोगों ने भी सहयोग करते हुए अपने घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद रखीं।
करीब 15 मिनट तक चले इस अभ्यास के दौरान पूरे शहर में ब्लैक आउट का असर साफ दिखा। मॉक ड्रिल के सफल संचालन में जोगबनी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार, जोगबनी थाना अध्यक्ष महादेव कामत समेत अररिया से पहुंचे अधिकारियों ने नेतृत्व किया। प्रशासन ने इसे आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का हिस्सा बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


