जोगबनी अस्पताल का पहुंच पथ जर्जर, राहगीर परेशान

Mar 09, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी स्थित एपीएचसी का पहुंच पथ जर्जर है । पथ जर्जर

जोगबनी अस्पताल का पहुंच पथ जर्जर, राहगीर परेशान

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी स्थित एपीएचसी का पहुंच पथ जर्जर है । पथ जर्जर रहने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ रश्मि ने बताया कि अस्पताल तक गाड़ी भी नहीं जा सकता है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में लाने के लिए खटिया ही एक सहारा है। स्थानीय लक्ष्मण यादव, दिनेश साह, लंकेश तिवारी, मुजफ्फर हयात, खुशबू दूबे, मो. बद्दू, गुड्डू सिंह ने स्थानीय सांसद, विधायक का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क के मरम्मत कराने की मांग की है। नप के मुख्य पार्षद रानी देवी ने अस्पताल का पहुंच पथ, बाउंड्री दीवाल और गेट लगाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।