व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आज
Feb 10, 2026 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
कटिहार में श्रम संसाधन विभाग द्वारा एक दिवसीय रोजगार सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला श्रम संसाधन केंद्र परिसर में होगा, जहां 30 से अधिक निजी कंपनियां उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट फोटो और निबंधन प्रमाणपत्र के साथ भाग ले सकते हैं।

कटिहार, निज प्रतिनिधि: श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन बुधवार को किया जाएगा l श्रम संसाधन केंद्र परिसर में मेला का आयोजन होगा l रोजगार शिविर में 30 से अधिक निजी क्षेत्र की कम्पनी द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा l अलग अलग पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा l रोजगार मेला में इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र की छाया प्रति, पासपोर्ट फोटो, नियोजनालय से सम्बन्धित निबंधन प्रमाणपत्र के साथ भाग ले सकते हैं l
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



