भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के आर्दशों पर चलने का जदयू ने लिया संकल्प
अररिया में जदयू नेताओं ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर उनके आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद, पूर्व मंत्री और अन्य नेताओं ने कर्पूरी जी की जीवनी पर चर्चा की और उनके सपनों के साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना की।

अररिया, निज संवाददाता भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर जदयू नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।शनिवार को जिला परिषद डाकबंगला में जिला जदयू ने बिहार के माटी के लाल, दलित,वंचित एवं शोषितों की आवाज,भारत रत्न,जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया।समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष कुमार पटेल ने की।जबकि संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार राय ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान पार्षद दिलीप कुमार चौधरी और पूर्व मंत्री नौशाद आलम शामिल हुए।अतिथियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कर्पूरी जी ने अपना सारा जीवन दलित,शोषित एवं वंचितों के उत्थान में न्योछावर कर दिया।
उनका सपना था कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोग भी समाज के मुख्य धारा से जुड़े। उनका सपना था कि दलित, शोषित,वंचित एवं महिलाओं का सम्पूर्ण विकास हो। उनके आदर्शों पर चलकर बिहार के विश्वकर्मा विकास पुरुष नीतीश कुमार ने उनके सपनों को साकार करने का काम किया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरक्षण का लाभ देकर दलित, महादलित,शोषित, वंचित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं महिलाओं को समाज के मुख्य धारा में लाने का काम किया। समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अचमित ऋषिदेव , पूर्व मंत्री मंजर आलम,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पिपरा विधानसभा प्रभारी सीताराम मंडल, प्रदेश सचिव सौरव सिंह,जिला प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी,प्रदेश महासचिव अति पिछड़ा प्रकोष्ठ महेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश सचिव सत्यनारायण यादव, रमेश कुमार राय,रेशम लाल पासवान,संचिता मंडल, उपेंद्र मंडल, रजी अहमद, ब्रजेश राय, संजय राय,मून्ना सिंह,अमृता कुमारी,आदिल मुख्तार, सरवर आलम,मणि सिंह,राजू मंडल, नवीन श्रीवास्तव,कौशर आलम, सदानंद मंडल, शहवाज आलम, धनेश्वर गिरी,भवेश राय, मिथिलेश ऋषि देव,उमेश पासवान,बिनोद पोद्दार,अनुज प्रधान,गोपाल मंडल,मृत्युंजय राय,राजू राम,अजय सहनी के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




