जदयू जिला अध्यक्ष के लिए आठ दावेदार, नहीं बनी सहमति, चुनाव स्थगित
अररिया में जदयू के जिला अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी हलचल रही। आम सहमति न बनने के कारण 26 नेताओं ने नामांकन किया, जिसमें से 17 नामांकन रद्द हुए। अंततः चुनाव स्थगित कर दिया गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया।

अररिया, निज संवाददाता जदयू के सांगठनिक चुनाव की कड़ी में रविवार को जिला अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी गहमागहमी रही। जिला मुख्यालय स्थित महिला कॉलेज परिसर में जदयू जिला अध्यक्ष पद का चुनाव होना था। अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति नहीं बन पाने के कारण नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। पार्टी नेताओं ने कुल 26 नेताओं ने जदयू जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की। नामांकन पत्रों की जांच में 17 नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया।जबकि एक प्रत्याशी मो जियाउल्लाह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। शेष बचे आठ प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकृत किया गया।
एक बार फिर आम सहमति बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन आम सहमति नहीं बनी। लिहाजा जदयू जिला अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव स्थगित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा मनोनीत जिला निर्वाचन पदाधिकारी मूलचंद गोलछा और जिला पर्यवेक्षक शंभू सुमन की मौजूदगी में निर्धारित समय पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। जिला अध्यक्ष पद के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन आम सहमति नहीं बन पाई इसके। बाद नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों में सुनील राय, रमेश कुमार राय, उपेंद्र मंडल ,मुन्ना खान, मुन्ना सिंह, बिरेन्द्र राय, रमेश सिंह व आशीष पटेल शामिल हैं। जिला निर्वाचित पदाधिकारी मूलचंद गोलछा ने कहा कि आम सहमति नहीं बनने की वजह से जिला अध्यक्ष का चुनाव स्थगित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



