ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाजयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठा शहर

जयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठा शहर

रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को शहर में निकली रथ यात्रा व शोभायात्रा में रामभक्त उमड़ पड़े। शोभायात्रा में जयश्री राम के नारों से सारा शहर गुंजता रहा। स्थानीय गोदना ठाकुरबाड़ी से भगवान श्रीराम की प्रतिमा...

1/ 4रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को शहर में निकली रथ यात्रा व शोभायात्रा में रामभक्त उमड़ पड़े। शोभायात्रा में जयश्री राम के नारों से सारा शहर गुंजता रहा। स्थानीय गोदना ठाकुरबाड़ी से भगवान श्रीराम की प्रतिमा...
रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को शहर में निकली रथ यात्रा व शोभायात्रा में रामभक्त उमड़ पड़े। शोभायात्रा में जयश्री राम के नारों से सारा शहर गुंजता रहा। स्थानीय गोदना ठाकुरबाड़ी से भगवान श्रीराम की प्रतिमा...
2/ 4रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को शहर में निकली रथ यात्रा व शोभायात्रा में रामभक्त उमड़ पड़े। शोभायात्रा में जयश्री राम के नारों से सारा शहर गुंजता रहा। स्थानीय गोदना ठाकुरबाड़ी से भगवान श्रीराम की प्रतिमा...
रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को शहर में निकली रथ यात्रा व शोभायात्रा में रामभक्त उमड़ पड़े। शोभायात्रा में जयश्री राम के नारों से सारा शहर गुंजता रहा। स्थानीय गोदना ठाकुरबाड़ी से भगवान श्रीराम की प्रतिमा...
3/ 4रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को शहर में निकली रथ यात्रा व शोभायात्रा में रामभक्त उमड़ पड़े। शोभायात्रा में जयश्री राम के नारों से सारा शहर गुंजता रहा। स्थानीय गोदना ठाकुरबाड़ी से भगवान श्रीराम की प्रतिमा...
रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को शहर में निकली रथ यात्रा व शोभायात्रा में रामभक्त उमड़ पड़े। शोभायात्रा में जयश्री राम के नारों से सारा शहर गुंजता रहा। स्थानीय गोदना ठाकुरबाड़ी से भगवान श्रीराम की प्रतिमा...
4/ 4रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को शहर में निकली रथ यात्रा व शोभायात्रा में रामभक्त उमड़ पड़े। शोभायात्रा में जयश्री राम के नारों से सारा शहर गुंजता रहा। स्थानीय गोदना ठाकुरबाड़ी से भगवान श्रीराम की प्रतिमा...
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSat, 13 Apr 2019 12:13 AM
ऐप पर पढ़ें

रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को शहर में निकली रथ यात्रा व शोभायात्रा में रामभक्त उमड़ पड़े। शोभायात्रा में जयश्री राम के नारों से सारा शहर गुंजता रहा। स्थानीय गोदना ठाकुरबाड़ी से भगवान श्रीराम की प्रतिमा के साथ निकली शोभा यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ता गया राम भक्तो का सैलाव उमड़ता चला गया।

सभी भक्त परंपरागत भगवा परिधानों में कला का प्रदर्शन करते रहे। शोभायात्रा में राम भक्तों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय आदि के नारे लगाए। स्थानीय छुूआपट्टी सहित विभिन्न चौक चाराहों पर शोभायात्रा के उपर पुष्प वर्षा किया गया। सड़क किनारे से लेकर मकान के छतों तक दर्शकों ने रथयात्रा का लुफ्त उठाया। रथ यात्रा में विभिन्न तरह की झांकिया आकर्षण का केंद्र बना रहा। खासकर भगवान श्रीराम का आकर्षक प्रतिमा, राम जानकी झांकी और आदिवासी नृत्य को लोगों ने खूब सराहा।

शोभायात्रा स्थानीय धर्मशाला चौक स्थित राम जानकी गोदना ठाकुरवाड़ी से निकलकर छुआपट्टी के रास्ते दीन दयाल चौक, पोस्टआफिस चौक, सदर रोड, स्टेशन चौक, पटेल चौक, बस स्टैंड, अस्पताल रोड, सुभाष चौक होते हुए पुन: पोस्टआफिस चौक के रास्ते गोदना ठाकुरबाड़ी पहुंची। चिलचिलाती धूप में रामभक्तों का जोश और जज्बा का कोई ठिकाना नहीं था। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदीप देव ने खुद माईक और व्यवस्था संभाल रखी थी। जगह जगह लोगों ने स्टॉल लगाकर रामभक्तों को शीतल जल व शरबत पिलाया। रथ यात्रा को देखने के लिए ग्रामीण इलाके से भी बड़ी संख्या मे लेाग शहर आए थे। एसपी धुरत सायली सांवलाराम खुद शोभायात्रा में शामिल हो निगरानी करते रहीं। मौके पर सुरक्षा के भी अभूतपूर्व व्यवस्था देखी गयी। खास बात यह कि बाईक जुलूस पर प्रतिबंध लगने के बाद जुलूस के आगे आगे घुड़सवारियों का हुजूम चल रहा था। प्रतिबंध के बाबजूद डीजे के धून पर रामभक्त झुमते नजर आए।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप देव, पंडित भूलन बाबा, उपाध्यक्ष प्रताप मंडल, मनोज सेनी, सचिव अमित निराला, प्रकाश पांडिया, कोषाध्यक्ष बादल बजरंगी, आदित्य भगत, श्वेताभ मिश्रा,अविनाश कुमार, किशु ठाकुर, भवेश कुमार, देव कन्हैया, छोटु कुमार, आश्ुातोश परासर, अशोक विश्वास, अंजनी सिंह, सूरज चौधरी, मनोज झा, धीरज पासवान, निलीमा साह, रंजन साह, दिलीप मेहता, मनोज पांडेय, संजय डब्लू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें