
अपना और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य के लिए मतदान करना जरूरी
फारबिसगंज के सरकारी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने 'पहले मतदान, फिर जलपान' के नारे के साथ मतदान के महत्व को बताया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और छात्राओं के प्रदर्शन को सराहा।
आईटीआई की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक पहले मतदान फिर जलपान के नारों के साथ प्रस्तुत किया कार्यक्रम फारबिसगंज,एक संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय सरकारी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई ) की छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में छात्राओं ने डमरू, सिटी और ढपली के साथ रोचक अभिनय के माध्यम से जनता से आगामी 11 नवम्बर को होने वाले मतदान में भाग लेने की अपील की। छात्राओं ने बताया कि 'वोट भी भगवान की शक्ति की तरह है। यदि आप मतदान करते हैं, तो आप अपना भविष्य चुनते हैं।

वोट देना जितना ज़रूरी है, उतना ही खतरनाक है वोट न देना, क्योंकि यदि आप वोट नहीं देते, तो पांच साल के लिए अपने मनपसंद प्रत्याशी को चुनने का मौका खो देते हैं। नुक्कड़ नाटक में छात्राओं ने 'पहले मतदान, फिर जलपान' का नारा भी लगाते हुए लोगों को प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम फारबिसगंज कॉलेज चौक के पास और आईटीआई परिसर में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर नुक्कड नाटक को देखा। नाटक में भाग लेने वाली छात्राओं में प्रतिभा,पूनम, अर्चना,दीपा,अंजलि,संगम,राजरानी,डोली,ऋतू और काजल आदि शामिल थी। कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के अनुदेशक मनोज कुमार,प्रियंका कुमारी, ओमकार नाथ,रौशन,संदीप,विमलेश,पूनम,किशोर, अभिनंदन,नीलम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। संस्थान के प्राचार्य राजीव कुमार ने बताया कि यह नुक्कड़ नाटक छात्राओं द्वारा स्वयं तैयार किया गया था, जिसमें उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति के वोट के महत्व को समझाने का सफल प्रयास किया।कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


