Hindi NewsBihar NewsAraria NewsInvestigation Launched into Irregularities at Under-Construction Panchayat Building in Bathnaha
पंचायत सरकार भवन निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की हुई जांच, लिए गए सैंपल

पंचायत सरकार भवन निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की हुई जांच, लिए गए सैंपल

संक्षेप:

बथनाहा, एक संवाददाता । बथनाहा पंचायत के फेना बेलाही में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन

Aug 20, 2025 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

बथनाहा, एक संवाददाता । बथनाहा पंचायत के फेना बेलाही में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आ गया है। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अनुमंडल अधिकारी को दिए गए आवेदन के बाद मंगलवार को अधिकारियों की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। जांच दल ने भवन निर्माण कार्य का विभिन्न कोणों से निरीक्षण किया और निर्माण सामग्री के सैंपल भी अपने साथ लिया। इस संबंध में जांच टीम की अधिकारी मधु कुमारी ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जांच की जा रही है। निर्माण सामग्री की सैंपल लिया गया है जांच कर रिपोर्ट आगे की कार्रवाई हेतु अधिकारी को सौंपी जाएगी ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच के दौरान बथनाहा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।