120 घंटे का कोर्स 28 दिन में पूरा करने का निर्णय
अररिया महाविद्यालय में यूजी (सीबीसीएस) पाठ्यक्रम के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम लागू किया गया है। प्राचार्य प्रो. राम दयाल पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पांचवे सेमेस्टर में छात्रों को 120 घंटे का इंटर्नशिप कोर्स चार सप्ताह में पूरा करना होगा। बैठक में विभिन्न सदस्य और प्रबन्धक उपस्थित थे।

अररिया, एक संवाददाता पूर्णियां विवि पूर्णिया के अंतर्गत अररिया महाविद्यालय, अररिया में यूजी (सीबीसीएस) पाठ्यक्रम को प्रभावी, पारदर्शी एवं रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में इंटर्नशिप पाठ्यक्रम सेमेस्टर पांचवें के लिए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम दयाल पासवान की अध्यक्षता में कंपनियों, इंटर्नशिप समन्वय समिति के समन्वयक तथा सदस्यों के साथ बैठक हुई। यह बैठक प्राचार्य कक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में इंटर्नशिप यूजी के पांचवे सेमेस्टर में अनिवार्य रूप से 120 घंटे का कोर्स चार सप्ताह में पूरा करना सुनिश्चित किया गया। इस बैठक में आप्टीमार्क वेंचर प्राइवेट लिमिटेड पटना के प्रबन्धक राहुल कुमार, इंटर्नशिप समन्वय समिति के समन्वयक डॉ. संदेश यादव तथा समिति के सदस्य डॉ. भीष्म कुमार सिंह, डॉ हामिद रेजा अख्तर, डॉ सुबीर राणा उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


