
विश्व शांति दिवस पर स्काउट गाइड ने निकाली प्रभातफेरी
फारबिसगंज में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड की ओर से अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर प्रभातफेरी निकाली गई। मुख्य पार्षद वीणा देवी ने शांति और सद्भाव के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। इस वर्ष का थीम...
फारबिसगंज, एक संवाददाता बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड की फारबिसगंज अनुमंडल इकाई की ओर से शनिवार को स्थानीय प्लस-टू ली एकेडमी स्थित खेल ग्राउंड से अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी को नप की मुख्य पार्षद सह जिला आयुक्त गाइड व्यस्क संसाधन वीणा देवी एवं जिला आयुक्त स्काउट व्यस्क संसाधन श्रीकुमार ठाकुर,जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि लोगों को शांति और सद्भाव के काम करने के लिए प्रेरित करना, इसके लिए लोगों को मिलकर काम करना होगा और हिंसा के बिना समस्याओं का हल करना होगा। वही श्री ठाकुर ने बताया कि अलग-अलग संस्कृतियों के बीच बातचीत का बढ़ावा देकर ही लोगों के बीच मैसेंजर ऑफ पीस शांति का संदेश दिया जा सकता है। जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का थीम है 'शांति की संस्कृति का विकास' विश्व में शांति फैलाने के लिए मैसेंजर और पीस के नाम से 2010 ई. में एक प्रोजेक्ट चलाया गया है। जिसके अंतर्गत पूरे विश्व में लोगों के अंदर सद्भावना व अपनत्व की भावना जागृत करते हुए शांति फैलाना एवं स्काउट गाइड के द्वारा किए गए सेवा कार्यों को पूरे विश्वस्तर पर फैलाना और विश्व को शांति के मार्ग पर ले जाना है। प्रभातफेरी का संचालन स्काउट मास्टर मो.शाहिद आलम ने किया।प्रभातफेरी ली एकेडमी परिसर से निकलकर शहर के विभिन्न सड़क मार्गों से होते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान स्काउट गाइड ने शहरवासियों को शांति का संदेश देते हुए अपनी भाईचारा कायम रखने का आह्वान किया। प्रभातफेरी में राज्य पुरस्कार से सम्मानित मो.सब्दुल, प्रेम कुमार के अलावे स्काउट मो.कबीर,अंश कुमार, विशाल कुमार,रामजनी,राहुल कुमार,मिथिलेश कुमार,आदित्य,रवि कुमार,गाइड में सिमरन कुमारी, साक्षी कुमारी,मौसम कुमारी,ज्योति कुमारी, माही, कुशुम,प्रियंका, रिया,निशा आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




