Hindi NewsBihar NewsAraria NewsIntensive Vehicle Checks in Bihar Ahead of Assembly Elections
विस चुनाव को लेकर चलाया जा रहा वाहन जांच अभियान

विस चुनाव को लेकर चलाया जा रहा वाहन जांच अभियान

संक्षेप: सिकटी में विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा चेकिंग सेंटर पर वाहनों और मुसाफिरों की सघन जांच की जा रही है। शराब और हथियार तस्करों पर नजर रखते हुए, चुनाव में धन बल के प्रयोग पर...

Sun, 19 Oct 2025 01:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

सिकटी। एक संवाददाता विधान सभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में बनाये गये चेकिंग सेंटर पर तैनात सिकटी पुलिस व केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा आवाजाही करने वाले हर वाहन सहित मुसाफिरों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान मोटरसाइकिल के अलावे चौपहिया वाहन व व्यापारिक वाहनों की भी सघन जांच की जा रही है। इसके अलावे गठित उड़न दस्ता दल द्वारा भी सिकटी प्रखंड क्षेत्र में वाहन की जांच की जा रही है, जहां वाहन व वाहन चालक का कागजात देखा जाता है। बिहार विधान सभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का पालन करने तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण शराब तस्कर, हथियार तस्कर व चुनाव में धन बल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है जो क्षेत्र में भ्रमण कर विशेष निगरानी के माध्यम से शांति और सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था में लगे हैं। विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए संकल्पित है। सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि प्रखंड के चारों तरफ तथा खासकर सिकटी थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा के पास छह चेक प्वाइंट बनाया गया है। वहीं बरदाहा थाना क्षेत्र में चार चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है जहां पुलिस व बीएसएफ के जवान सभी आवाजाही करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।