Hindi NewsBihar NewsAraria NewsIntensive Campaign by Electricity Department in Araria to Recover Overdue Bills
अररिया विद्युत प्रमंडल के 1325 बकायेदार उपभोक्ताओं का कटा लाइन

अररिया विद्युत प्रमंडल के 1325 बकायेदार उपभोक्ताओं का कटा लाइन

संक्षेप:

अररिया विद्युत विभाग द्वारा बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं से वसूली के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। नवंबर में 1325 उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई है और 41 लोगों पर विद्युत चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से बकाया चुकाने की अपील की है।

Nov 21, 2025 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, वरीय संवाददाता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया अन्तर्गत सभी प्रखंडो में विद्युत विभाग के अधिकारियो द्वारा दो हजार से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं से वसूली के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए अररिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार नवंबर महीने में अभी तक प्रमंडल अंतर्गत कुल 1325 बकायेदार उपभोक्ताओं का लाइन काट दिया गया है। इसमें अररिया प्रखंड अंतर्गत 412, जोकिहाट प्रखंड में 144, पलासी प्रखंड में 129, सिकटी प्रखंड में 112, रानीगंज प्रखंड में 186 एवं भरगामा प्रखंड में 155 बकायेदार उपभोक्ता शामिल हैं। बताया कि इसके साथ ही साथ सभी प्रखंडो में छापेमारी दल का गठन कर विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन छापेमारी की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नवंबर महीने में अभी तक विद्युत् आपूर्ति प्रमण्डल अररिया अंतर्गत कुल 41 लोगों पर विद्युत ऊर्जा चोरी से सम्बंधित प्राथमिकी दर्ज कर कुल 12.01 लाख का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है| बकाया पर लाइन काटने के बाद बिना बकाया का भुगतान किये ही पोल से विद्युत तार को स्वत: जोड़कर अपने परिसर में विद्युत का उपभोग करने वालों पर भी प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने बकाया विद्युत विपत्र का पूर्ण भुगतान शीघ्र करे ताकि सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके एवं अनुचित रूप विद्युत का उपयोग करने के स्थिति में विभाग द्वारा कड़ी कानूनी करवाई की जाएगी।