ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाफोरलेन हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने का दिया निर्देश

फोरलेन हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने का दिया निर्देश

पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी विनोद कुमार ने शुक्रवार को नरपतगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी धुरत सायली, फारबिसगंज डीएसपी मनोज कुमार समेत पुलिस अधिकारी मौजूद थे। आईजी ने नरपतगंज समेत...

फोरलेन हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने का दिया निर्देश
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSat, 27 Jun 2020 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी विनोद कुमार ने शुक्रवार को नरपतगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी धुरत सायली, फारबिसगंज डीएसपी मनोज कुमार समेत पुलिस अधिकारी मौजूद थे। आईजी ने नरपतगंज समेत फुलकाहा, घुरना, बसमतिया, भरगामा थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कार्यकलाप का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। हाल में ही एनएच 57 फोरलेन हाईवे पर क्राइम को लेकर फोरलेन हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश एसपी को दिया। आईजी ने बताया कि नरपतगंज क्षेत्र सुपौल सीमा से सटे होने के कारण सुपौल एसपी से बात कर साझा रणनीति के तहत क्राइम कंट्रोल पर विचार विमर्श कर काम करने की बात कही। उन्होंने बताया कि नरपतगंज से सटे सुपौल जिला के कई थानों क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं के बाद अपराधी फोरलेन होकर बराबर आवाजाही करते हैं। जिस कारण फोरलेन पर चौबीसों घंटा सुरक्षा बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि फोरलेन पर पुलिस की गश्ती 24 घंटे मौजूद रहेगी। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना के पंजियो की भी जांच की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नरपतगंज में हाल में ही हुए आपराधिक घटनाओं की समीक्षा भी की गई। जिसमें अधिकतर अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही। साथ ही कहा कि नरपतगंज थाना क्षेत्र में हाल के वर्षों में हुए अधिकतर कांडों का निष्पादन किया गया है। वही सक्रिय अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सख्त अल्टीमेटम दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें