फारबिसगंज एसडीओ ने भरगामा के पैकपार पंचायत का किया निरीक्षण

Jan 12, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

भरगामा में रविवार को फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन ने पैकपार पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र, बायोफ्लॉक यूनिट, विद्यालय और पंचायत भवन की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को सफाई, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम की तैयारी भी की जा रही है।

फारबिसगंज एसडीओ ने भरगामा के पैकपार पंचायत का किया निरीक्षण

भरगामा, एक संवाददाता रविवार को फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन ने पैकपार पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र में स्थित मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र, फिशरी, बायोफ्लॉक यूनिट, पंचायत भवन तथा विद्यालय का बारीकी से जायजा लिया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्थलों पर साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र और बायोफ्लॉक यूनिट की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि सरकार की योजनाओं से जुड़ी इन इकाइयों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं की वास्तविक जानकारी मिल सके।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर, पंचायत भवन की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली तथा पहुंच मार्ग की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। एसडीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने बताया कि यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज की गई है। इसी परिपेक्ष्य में आज पैकपार पंचायत का निरीक्षण किया गया है। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन, अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र, मनरेगा पीओ प्रशांत कुमार राय, पीएचसी प्रभारी संतोष कुमार, हेल्थ मैनेजर गगन राज, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गणेश कुमार, बाल विकास पदाधिकारी आशीष नंदन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आलोक प्रकाश,मुखिया धनंजय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।