पूर्णिया विवि की तीन सदस्यीय टीम ने किया केएन डिग्री कॉलेज बखरी का निरीक्षण
पूर्णियां विश्वविद्यालय की टीम ने केएन डिग्री कॉलेज बखरी का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में भूमि, भवन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय आदि की जांच की गई। प्राचार्य ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज की कमी के कारण गरीब और पिछड़े समुदाय के बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है।

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि शैक्षणिक सत्र 2026-30 में संबद्धन को लेकर मंगलवार को पूर्णियां विश्वविद्यालय पूर्णियां के स्तर से गठित महाविद्यालय निरीक्षक डॉ प्रो गोपाल कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम केएन डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा पहुंचकर भौतिक निरीक्षण किया। इस टीम में डॉ गोपाल कुमार के अलावे अररिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रो आरडी पासवान व विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र प्रो वीणा रानी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने भूमि, भवन, कार्यालय, वर्ग कक्ष, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, गर्ल्स कॉमन रुम, सभा भवन, खेल मैदान, शौचालय आदि का निरीक्षण किए। कक्ष जांच के क्रम में निरीक्षण टीम के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं पढ़ाई सहित शिक्षकों के बारे में कई जानकारी लिए।
वहीं शिक्षकों से नियमित रुप से महाविद्यालय आने और बच्चों को गणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की अपील की। इसके साथ ही कॉलेज के प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा से कॉलेज से संबंधित कई अन्य जानकारी लिए। प्राचार्य प्रो झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। यही कारण है कि गरीब, महादलित, अत्यंन्त पिछड़ा, पिछड़ा व अल्प संख्यक समुदाय के बच्चे स्नातक व इससे ऊपर की शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। पूर्णियां विश्वविद्यालय पूर्णियां के कॉलेज निरीक्षक डॉ गोपाल कुमार ने बताया कि केएन डिग्री कॉलेज बखरी के द्वारा विभागीय पोर्टल पर सत्र 2026-30 में संबंधन के लिए आवेदन दिया गया था। इसी के मद्देनजर विश्वविद्यालय स्तर से गठित निरीक्षण समिति के द्वारा निरीक्षण किया गया है। जांच रिपोर्ट सहित विडियोग्राफी विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा जाएगा। मौके पर सेवानिवृत केएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो गोलोक नाथ झा, केएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा, जटाधर झा, प्रो राधाकृष्ण विश्वास, प्रो अशीष मिश्र, प्रो पप्पु कुमार यादव, प्रो बिपीन कुमार झा, प्रो तेजकृष्ण मिश्र, प्रो सतीश कुमार झा, प्रो रुपेश कुणाल, प्रो मिथिलेश झा, प्रो श्वेता, प्रो सबहु नाज, प्रो आशीष आनन्द झा, प्रो वर्षा रानी, प्रो रीना कुमारी, प्रो नवीन कुमार झा, प्रो निधि कुमारी, प्रो सुभाष चन्द्र मिश्र, प्रो रुपम कुमारी, प्रो पूजा कुमारी, मनोज मेहता, विभाष चन्द्र मिश्र, शीत झा आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


