जांच में 380 की जगह 293 फीट बनी थी सड़क, आठ की जगह छह इंच मोटी

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

नरपतगंज नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का निरीक्षण मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने किया। उन्होंने सड़क, पेयजल और पुलिया की गुणवत्ता की जांच की। कुछ निर्माण कार्यों में अनियमितता पाई गई, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

जांच में 380 की जगह 293 फीट बनी थी सड़क, आठ की जगह छह इंच मोटी

नरपतगंज, (ए.सं.)। नगर पंचायत नरपतगंज के विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों का गुरूवार को मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी व कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने निरीक्षण किया। इन दोनों ने सड़क, पेयजल पुलिया आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 02, 06, 08, 13, 14, 19 में करीब एक दर्जन से ज्यादा सड़क की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्य की जांच की गई। वार्ड संख्या 13 स्थित शिशुआ से महादलित बस्ती जाने वाली सड़क की गुणवत्ता का जांच की गयी। वहीं वार्ड संख्या 06 में वासुदेव राय के घर से माता रानी स्थान तक 380 फीट सड़क का निर्माण होना था उसके जगह 293 फीट सड़क का निर्माण कार्य पाया गया।

मौके पर जेई मो मिराज को सख्त निर्देश देते हुए एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। वही इसी वार्ड के दूसरे सड़क जो 547 फिट सड़क निर्माण में 08 इंच की जगह 06 इंच निर्माण पाए जाने पर जेई अमन कुमार को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई तथा लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा गया कि अगर दोबारा कहीं पर भी अनियमितता पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं वार्ड संख्या 06 में वाटर एटीएम में आयरन आने की शिकायत पर आईपीआर फिल्टर लगाने का निर्देश दिया गया। वार्ड संख्या 02 में खररा धार नदी होने के कारण पूर्व से तीन पुलिया बना हुआ है लोगों का मांग था कि दो पुलिया का निर्माण होना चाहिए। मुख्य पार्षद ने सभी को बताया कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को लेकर पुलिया का निर्माण किया जाएगा। निरीक्षण में कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार, मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी, वार्ड पार्षद प्रलयंकर उर्फ गब्बर सिंह आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।