ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाविधिक जागरूकता शिविर में मिली जानकारी

विधिक जागरूकता शिविर में मिली जानकारी

अररिया। विधि संवाददाता समाहरणालय परिसर अररिया में रविवार को महिलाओं से संबंधित विषयों...

विधिक जागरूकता शिविर में मिली जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSun, 17 Oct 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

अररिया। विधि संवाददाता

समाहरणालय परिसर अररिया में रविवार को महिलाओं से संबंधित विषयों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह विधिक जागरूकता शिविर आगामी 14 नवंबर, 2021 तक चलने वाले पेन इंडिया अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के अंतर्गत महिला से संबंधित विषयों पर एनसीडब्ल्यू के सहयोग से कार्यक्रम को किये जाने का निर्देश पूर्व में ही प्राप्त हो चुका था। इस कार्यक्रम को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार, गर्ल्स हाईस्कूल अररिया की प्रधानाध्यापिका फरहत आरा, अधिवक्ता कुमारी बीना व मीनी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता, जीविका, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका समेत अन्य महिलाओं ने प्रमुखता से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा उन्हें जागरूक किया गया। इस दौरान सचिव धीरेन्द्र कुमार ने नालसा के विभिन्न योजनाओं, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार में उपलब्ध नि:शुल्क विधिक सहायता एवं सेवा के बारे में जानकारी दिया। सचिव ने कहा कि मौजूदा समय में समाज की समस्याओं को सुलझाने में महिलाओं का प्रमुख योगदान हो सकता है। महिलाएं आगे आएंगी तो समाज की समस्याओं का समाधान आसान होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें