Araria News: इंद्रधनुष साहित्य परिषद ने मनाई राही मासूम रजा की जयंती

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी प्रांगण में इंद्रधनुष साहित्य परिषद के

Araria News: इंद्रधनुष साहित्य परिषद ने मनाई राही मासूम रजा की जयंती

Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी प्रांगण में इंद्रधनुष साहित्य परिषद के तत्वावधान में प्रसिद्ध साहित्यकार, शायर एवं संवाद लेखक डॉ. राही मासूम रज़ा की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के प्रसिद्ध कवि एवं शायर संजय कुमार कुंदन उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राही मासूम रज़ा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन करने से हुई। इस मौके पर फारबिसगंज के प्रसिद्ध शायर एवं जीरा देवी शीतल साह महिला कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. साबिर इदरीश को परिषद की ओर से शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।समारोह

को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य हरिशंकर झा, संजय कुमार कुंदन, डॉ. साबिर इदरीश, डॉ. रामानंद अंकुर, हिंदीसेवी अरविन्द ठाकुर, संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी एवं सभाध्यक्ष हेमंत यादव ने डॉ. राही मासूम रज़ा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि रज़ा हिंदी और उर्दू दोनों भाषाओं के सिद्धहस्त रचनाकार थे। ‘आधा गांव’, ‘टोपी शुक्ला’, ‘ओस की बूंद’ और ‘हिम्मत जौनपुरी’ उनकी चर्चित कृतियां हैं। फिल्मों एवं दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ के संवाद लेखन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर युवा कवि दिवाकर कुमार एवं सुनील दास ने स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में हर्ष नारायण दास, तारा नंद मंडल, रामस्वरूप कुमार, सीताराम बिहारी, पलक धारी मंडल, मनीष राज सहित अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsअररियाAraria News: इंद्रधनुष साहित्य परिषद ने मनाई राही मासूम रजा की जयंती