Hindi NewsBihar NewsAraria NewsIndia-Nepal Border Security Meeting SSB and APF Discuss Coordination Ahead of Bihar Elections
एसएसबी व एपीएफ की बैठक में सीमा सुरक्षा पर चर्चा

एसएसबी व एपीएफ की बैठक में सीमा सुरक्षा पर चर्चा

संक्षेप:

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर एसएसबी और एपीएफ अधिकारियों के बीच एक समन्वय बैठक हुई। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और सूचना...

Oct 20, 2025 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर एसएसबी और एपीएफ अधिकारियों की हुई समन्वय बैठक बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमा सुरक्षा और अवैध गतिविधियों को रोकने पर चर्चा सूचना आदान-प्रदान एवं संयुक्त गश्ती को सुदृढ़ करने पर दोनों पक्षों का विशेष जोर अररिया। एक संवाददाता 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में रविवार को नेपाल एपीएफ की तृतीय वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में नेपाल एपीएफ के प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ देकर औपचारिक स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा दोनों पक्षों के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने यह सुनिश्चित करने पर सहमति जताई कि चुनावी अवधि में सीमा पर सतत निगरानी और गश्ती जारी रखी जाएगी ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो सके। साथ ही दोनों पक्षों ने बड़े पैमाने पर मद्य/शराब की तस्करी और अवैध खरीद-फरोख्त पर संयुक्त निगरानी रखने का निर्णय लिया। नेपाल क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति भारत की ओर से अत्यधिक मात्रा में मद्य लेकर जाता हुआ पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल एसएसबी को देने की बात कही गई। बैठक में नेपाल जेन-जी आन्दोलन में जेल से फरार कैदियों के संबंध में भी चर्चा की गई तथा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सूची साझा करने हेतु एक समन्वित संपर्क चैनल स्थापित करने पर सहमति बनी। बैठक के उपरांत कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने नेपाल एपीएफ प्रतिनिधियों को दीपावली पर मिठाई भेंट की। इस अवसर पर दोनों पक्षों ने भविष्य में भी आपसी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसएसबी की ओर से सहायक कमांडेंट मोहित भार्गव, अंकित जांगड़ा, निरीक्षक जितेंद्र सिंह, मदन लाल, उमेश कुमार, ओ. दिलीप तथा नेपाल एपीएफ की ओर से राजेश घिमिरे, एसपी एपीएफ नेपाल, बिदुर भट्टराई, डीएसपी एपीएफ नेपाल, निरीक्षक खगेन्द्र छपागाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।