Araria News: कुर्साकांटा में आन, बान और शान से फहराया गया तिरंगा
Araria News: कुर्साकांटा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रमुख रानी देवी, थानेदार रोहित कुमार और अन्य स्थानीय नेताओं ने मिलकर विभिन्न स्थलों पर तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों, पंचायत सरकार भवन और भाजपा कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन किया गया।

Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उल्लास वातावरण में मनाया गया। चारों तरफ आन, बान और शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख रानी देवी, मनरेगा कार्यालय में अफरोज अहमद, थाना परिसर में थानेदार रोहित कुमार, पंचायत सरकार भवन कुर्साकांटा में मुखिया सोनी देवी, पीएचसी में डॉ आनंद कुमार, पशु चिकित्सालय में डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा, कांग्रेस कार्यालय में प्रशांत कुमार, व्यापार मंडल में रामवेणी गुप्ता, सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, के एन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा में प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा, के एन डिग्री कॉलेज बखरी में प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा, कुआड़ी थाना में थानेदार विकास कुमार, सोनामणि गोदाम थाना में थानेदार चंदन कुमार ने झंडोत्तोलन किया।
साथ ही सभी एसएसबी कैंप, पंचायत सरकार भवन, सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों सहित भाजपा कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन किया गया।


