किशनगंज: नेपाल में हिंसा को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ाई गई चौकसी
चेक पोस्टों में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान किशनगंज। संवाददाता नेपाल के वर्तमान

चेक पोस्टों में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान किशनगंज। संवाददाता नेपाल के वर्तमान राजनीतिक हालात और हिंसा को देखते हुए जिले से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर गश्ती बढ़ाई गई है।एसपी सागर कुमार स्वयं थानाध्यक्ष से स्थिति की जानकारी ले रहे है।विषेश रुप से नेपाल सीमा ,बंगाल व अन्य सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।इसे लेकर मंगलवार से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।होटल,रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड के साथ साथ भारत नेपाल सीमा पर पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है।एसपी
सागर कुमार स्वयं व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है।एसपी सागर कुमार ने सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्षों को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिया है।एसपी सागर कुमार ने बताया कि एहतियातन इंडो नेपाल बॉर्डर व भारत बांग्लादेश बोर्डर मार्ग के पास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।चेक पोस्टों में चेकिंग के दौरान हर आने जाने वाले वाहनों की डिक्की की तलाशी ली जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




