Hindi NewsBihar NewsAraria NewsInauguration of Didis Rights Center in Araria for Livelihood Women
 अब एक ही जगह मिल पाएगी वित्तीय, सामाजिक और कानूनी सलाह

अब एक ही जगह मिल पाएगी वित्तीय, सामाजिक और कानूनी सलाह

संक्षेप:

बुधवार को अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड में जीविका दीदियों के लिए दीदी अधिकार केंद्र की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन मुख्य पार्षद वीणा देवी और अन्य नेताओं ने किया। यह केंद्र घरेलू हिंसा, छेड़खानी, और...

Thu, 4 Sep 2025 05:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, संवाददाता बुधवार को जिले के फारबिसगंज प्रखंड में जीविका दीदियों के लिए दीदी अधिकार केन्द्र की शुरुआत हुई। दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन फारबिसगंज नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी, प्रेऱणा सीएलएफ की लीडर्स, प्रखंड परियोजना प्रबंधक आशीष रंजन, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि रंजन, प्रबंधक सामुदायिक वित्त वीरेन्द्र कुमार दास, प्रबंधक सामाजिक विकास चंदा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। जिला जीविका कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दीदी अधिकार केन्द्र के शुरू होने से जीविका दीदियों को घरेलू हिंसा, छेड़खानी,और अन्य लैंगिक उत्पीड़न के मामलों में सहायता, परामर्श व कानूनी समाधान मिल सकेगा। कानूनी सहायता पाने के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बल्कि सभी समस्याओं का समाधान एक ही जगह मिल सकेगा। जिससे गांव और दूर-दराज इलाके में रहने वाली जीविका दीदियों को काफी मदद मिलेगी। बताया गया कि दीदी अधिकार केंद्र के माध्यम से ग्रामीण और शहरी महिलाओं को वित्तीय, कानूनी और सामाजिक सहायता दी जाएगी। ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और सामाजिक अन्याय का मुकाबला कर सकें। कहा गया कि जिला जीविका की ओर से जीविका दीदियों के आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। ताकि वो अपने अधिकारों को भी समझ सकें। इसी कड़ी में इस अधिकार केन्द्र की शुरुआत की गई। इसी तर्ज पर अन्य प्रखंडों में भी दीदी अधिकारी केन्द्र की शुरुआत की जाएगी।