
आईएएस संतोष वर्मा की विवादित टिप्पणी पर ब्राह्मण फेडरेशन ने जताई कड़ी नाराजगी
फारबिसगंज में मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के अधिवेशन में ब्राह्मणों को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की। ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर ने इस पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की, साथ ही माफी की भी अपील की।
फारबिसगंज,एक संवाददाता। मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन में आरक्षण और ब्राह्मण को लेकर किये गए टिप्पणी पर ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार से विवादास्पद बयान देने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने ब्राह्मण समाज की बेटी को लेकर की गई टिप्पणी के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है। खास बात की मध्यप्रदेश सरकार में कृषि विभाग में डिप्टी सचिव के पद पर तैनात संतोष वर्मा के अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रमुख के रूप में चयन के बाद प्रांतीय अधिवेशन में आरक्षण को लेकर ब्राह्मण की बेटी को लेकर अभद्र टिप्पणी की है।
जिस पर ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल ब्राह्मण समुदाय को आहत करने वाला है,बल्कि एक आईएएस अधिकारी के आचरण के भी बिल्कुल विपरीत है, अपने आचरण से सनातन धर्म को बांटने का भी कुत्सित प्रयास किया है। श्री ठाकुर ने कहा कि इस टिप्पणी को लेकर केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार ऐसे अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे,अन्यथा ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन इस तरह की टिप्पणी के खिलाफ न्यायालय के शरण में जाने को बाध्य होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




