
पति ने पत्नी को मारा थप्पड़, मासूम बेटे के साथ पत्नी ने छोड़ी घर
कुर्साकांटा में एक युवक ने पत्नी को थप्पड़ मारा, जिसके बाद महिला अपने एक साल के बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई। पति ने थाने में मामला दर्ज कराया है। युवक के मुताबिक, उसकी पत्नी हमेशा मोबाइल पर किसी से बात करती थी। घटना के बाद से वह काफी परेशान है।
कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के हरिरा वार्ड संख्या पांच में पत्नी को थप्पड़ मारना एक युवक को महंगा पड़ा है। घटना के बाद से महिला अपने बच्चे को लेकर घर छोड़ चली गई। इसको लेकर महिला के पति ने कुर्साकांटा थाना में मामला दर्ज कराया है। पति ने बताया कि उनकी शादी पूर्णियां जिले के भवानीपुर में हुई थी। उनसे एक वर्ष का पुत्र है। पिछले चार माह से वे केरल में मजदूरी कर रहा था। 22 जनवरी को वे घर वापस लौट आया। पत्नी हमेशा मोबाइल पर किसी से बात करती रहती थी। 28 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे मेरी पत्नी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी।
इस पर मैंने पूछा कि तुम हमेशा किससे बात करती रहती हो। इस पर वह कुछ नहीं बोली। मैंने उनसे मोबाइल मांगा तो वह मोबाइल नहीं दी। इस पर अपनी पत्नी को डांटा और दो गुस्से में आकर थप्पड़ जड़ दिया। इससे वह मुझसे नाराज होकर साढ़े नौ बजे घर से निकल गई। मैंने और मेरे परिवार के लोगों ने पत्नी को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुनी और घर से निकल पड़ी। इसके बाद काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ नहीं पता चला है। मेरी पत्नी अपने साथ मेरा एक वर्ष का बेटा को भी अपने साथ लेकर चली गई है। वे काफी परेशान हैं। इधर थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि युवक राम कुमार महतो के आवेदन पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




