विद्यालय परिवार ने बाल संसद और मीना मंच के बच्चों को किया सम्मानित

Feb 05, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित मध्य विद्यालय, समौल में गुरुवार को

विद्यालय परिवार ने बाल संसद और मीना मंच के बच्चों को किया सम्मानित

फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित मध्य विद्यालय, समौल में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर बीते दिनों संपन्न सरस्वती पूजा के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले बाल संसद और मीना मंच के बच्चों विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मंडल और पूर्व संकुल समन्वयक नवीन ठाकुर ने बताया कि इस विद्यालय में सभी पूजा-पाठ और महापुरुषों की जयंती पर बढ़ चढ़कर सभी बच्चों ने भाग लेकर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करते आए हैं। यह पुरस्कार देने का मकसद यही है कि ताकि आने वाले समय में छोटे-छोटे बच्चे और बेहतर कार्य करने में अपना सहभागिता निभा पायेंगे।

इस मौके पर वरीय शिक्षक राकेश कुमार मल्लिक, अमित कुमार विश्वास,फिरोज आलम,कंचन कुमारी, पूनम देवी,अनिल कुमार वर्मा, सयान राजा,अजय कुमार जय, सुधांशु कुमार सुमन,आशीष कुमार, मो.इकरामुल,बासुदेव दास आदि सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।