घी से लेकर रंग गुलाल तक में होती है मिलावट
अररिया में होली के लिए बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानदारों ने खाने-पीने की वस्तुओं और रंगों की बिक्री को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, मिलावट खोर भी सक्रिय हो गए हैं, जिससे स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य अधिकारी मिलावट पर नजर रख रहे हैं और बिक्री रोकने के लिए जांच का काम कर रहे हैं।

अररिया, निज प्रतिनिधि होली को लेकर बाजारों में चहल पहल बढ़ने लगी है। खाने पीने से लेकर रंग गुलाल तक की दुकानों में रौनक बढ़ने लगी है। अलग-अलग वस्तुओं के दुकानदार होली को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो चुके हैं। कपड़े की दुकानों में जहां होली को लेकर हर रेंज के कपड़े उपलब्ध होने लगे हैं वहीं मिठाई आदि की दुकानों में भी तरह-तरह के भेरायटी की मिठाईयां पहुंचने लगी है। हर स्तर पर होली को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। रंग पिचकारी से लेकर खाने पीने तक के चीजों की डिमांड बढ़ गयी है। इसी के साथ मिलावट खोर भी सक्रिय हो गये हैं।
जिले के विभिन्न बाजारों की दुकानों में मिलावटी सामान पहुंचने लगे हैं, जो स्वास्थ्य के लिये हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे तो होली पर खाने पीने की चीजों से लेकर हर प्रकार के सामानों में मिलावट की जाती है मगर खासकर मिलावटी रंग और अबीर के साथ-साथ तरह-तरह की मिठाईयां लोगों की सेहत को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। मिलावट के चलते कई बार फुड प्वाइजनिंग की शिकायत भी सामने आती रहती है, बावजूद मिलावट खोर अधिक मुनाफा लेने के चक्कर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जानकारों की मानें तो होली को लेकर मिलावटी सामान बाजारों में पहुंचने लगी है। सबसे अधिक मिलावट तरह-तरह की मिठाईयों के अलावे रंग व गुलाल में होती है जो सेहत को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है। जिला मुख्यालय समेत जिले के अलग-अलग बाजारों में बंगाल समेत दूसरे जगहों से मिलावटी सामान पहुंचने लगी है। हालांकि मिलावटी सामानों की बिक्री को रोकने के लिये स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी कमर कस रखी है। सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार कश्यप बताते हैं कि जिले में मिलवटी सामानों की बिक्री पर विशेष नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को ऐसे दुकानों की जांच के लिये लगाया जा सकता है, ताकि लोगों को मिलावटी सामानों की बिक्री पर रोक लगायी जा सके। उन्होंने बताया कि इसके अलावे खाद्य संरक्षा अधिकारी की ओर से समय-समय पर विभिन्न दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिये भी भेजा जाता है। इस बार भी खाद्य संरक्षा अधिकारी को ऐसे मिलवट खोरों पर नजर रखने के लिये विशेष निर्देश दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



