आपसी प्रेम व सामाजिक समरसता का प्रतीक है होली
भरगामा, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के दरबारी राय उच्च विद्यालय महथावा के प्रागंण

भरगामा, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के दरबारी राय उच्च विद्यालय महथावा के प्रागंण में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, नरपतगंज विधायक देवंती यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। होली के उल्लासपूर्ण वातावरण में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। पूरे परिसर में ‘होली है” के जयघोष और रंगों की बौछार से उत्सवी माहौल बना रहा। इस अवसर पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक कुमार सिंह, जिप सदस्य किरण देवी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव, जिप सदस्य सत्यनारायण यादव, दीपक कुमार मुन्ना,शितांशु शेखर पिंटू, पूर्व मुखिया मिथिलेश राय ,मिथिलेश कुमार भारती, मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, शशिकांत राय, राजकुमार गुप्ता,मुखिया संघ अध्यक्ष भागवत दास, ओमप्रकाश कूंवर ‘टार्जन’, रघुनंदन साह, राकेश रंजन परिहार, राकेश मंडल, चंदन सिंह, नटवर ठाकुर, प्राणेश मंडल, भिखारी यादव, संजय झा,जयनाथ शर्मा सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह व विधायक देवंती यादव ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने समारोह के दौरान पारंपरिक व्यंजन मालपुआ, दही बड़ा और अन्य मिष्ठानों का भी आनंद लिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर होली की बधाई दी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



