एबीवीपी नेताओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी होली बधाई
अररिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। प्रो. एमपी सिंह ने होली के महत्व और आपसी भाईचारे पर जोर दिया।

अररिया, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहर के शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित की गयी। इस अवसर पर परिषद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को होली की बधाई दी। मौके पर परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह पूर्णिया विश्वविद्यालय सिंडिकेट सदस्य प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि परिषद की ओर होली मिलन समारोह पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
होली का पर्व हिंदुओं की ओर से मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। सभी लोग इस दिन अपने सारे गिले शिकवे को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। कहा कि होली का रंग हम सभी को आपस में जोड़ता है और रिश्तो में प्रेम तथा अपनत्व का भाव भरता है। एमपी सिंह ने परिषद कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि होली मनाने में यह ध्यान रखना होगा कि आपसी भारी भाईचारा कायम रहे। इस खुशी के मौके पर सार्वजनिक जगहों पर इस आयोजन को करने से बचना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ऐसा रंग तथा अबीर का प्रयोग नहीं करें जो शरीर के लिए हानिकारक हो। होली मिलन समारोह में अंकित सिंन्हा, मनीष कुमार, भोला कुमार राठौर, कौशेन आलम, जितेंद्र प्रियांशु ,रोशन कुमार, अंशु रंजन, सुजीत कुमार, सौरभ कुमार, राजा कुमार ,देवराज कुमार, शिवम कुमार, सुमन कुमार, ओजस्वी, प्रिया रानी, लक्ष्मी कुमारी, सिमरन कुमारी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


