दो मार्च को आधी रात के बाद होगी होलिका दहन

Mar 01, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फारबिसगंज, एक संवाददाता। काशी के सभी पंचांगों में होलिका दहन का दिन दो मार्च

दो मार्च को आधी रात के बाद होगी होलिका दहन

फारबिसगंज, एक संवाददाता। काशी के सभी पंचांगों में होलिका दहन का दिन दो मार्च और रंग खेलने का दिन चार मार्च निर्दिष्ट किया गया है। यह स्थिति तीन मार्च को चंद्रग्रहण के कारण बन रही है। इस संबंध में नामचीन पुरोहित व पंड़ित पतंजलि शर्मा ने बताया कि भद्राकाल में होलिका दहन वर्जित है। वहीं पुच्छ की भद्रा में होलिका दहन की छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि विश्व पंचांग के अनुसार दो मार्च की शाम 05:21 बजे भद्रा आरंभ होगा। वहीं हृषिकेश पंचांग के अनुसार भद्रा दो मार्च की शाम 05:18 मिनट पर आरंभ होगा। इन दोनों पंचांगों में भद्रा समाप्ति का समय क्रमश: तीन मार्च की भोर में 04:58 और 04:56 बजे बताया गया है।

इस आधार पर पुच्छ की भद्रा में जो होलिका दहन करना चाहते हैं वे रात्रि 12 बजे के बाद कभी भी कर सकते हैं। इधर श्री जैन अतिथि सदन (दादाबाड़ी) और श्री मारवाड़ी अतिथि सदन ने भी शहर वासियों के बीच पम्पलेट बांट कर होली पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा की घोषणा कर दी है। दोनों ही संस्थाओं के मुताबिक इस बार फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, सोमवार, 2 मार्च की सुबह साढ़े 10 बजे स्तम्भ (थम्ब) रोपण कार्यक्रम होगा। इसको लेकर स्थानीय भगवान महावीर चौक से सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो हटखोला स्थित होलिका दहन स्थल पर समाप्त होगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक 2 मार्च की देर रात सवा 12 बजे होलिका दहन कार्यक्रम होगा। होलिकोत्सव आगामी 4 मार्च को मनाया जायेगा एवं उसी दिन जैन अतिथि सदन में साढ़े 3 बजे से प्रीति सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। 3 मार्च को ग्रहण के चलते कोई पूजा-पाठ का कार्यक्रम नहीं किया गया है। दोनों ही संस्थाओं ने शहरवासियों से आह्वान किया है कि आनंद और प्रेम का प्रतीक होली पर्व उक्त निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आपसी भाईचारे के साथ अबीर गुलाल का प्रयोग कर शांतिपूर्ण ढंग से मनाये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।