अध्यक्ष और महासचिव पद पर एनएसयूआई की जीत पर मना जश्न
फारबिसगंज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर और महासचिव पद पर खुशी कुमारी की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। कार्यक्रम एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

फारबिसगंज, निज संवाददाता। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के शांतनु शेखर तथा महासचिव पद पर खुशी कुमारी की ऐतिहासिक जीत पर फारबिसगंज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर माहौल होली और दिवाली जैसा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की, रंग-गुलाल उड़ाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता शाद अहमद, अनिल सिन्हा, जाकिर हुसैन खान, करण कुमार पप्पू, मुमताज सलाम, कफील अंसारी, अमितेश गुड्डू, अरविंद झा, श्री कुमार ठाकुर, दीपेश रजक, अनवर राज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
मौके पर इरशाद सिद्दीकी एवं करण कुमार पप्पू ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय में सबसे महत्वपूर्ण पद क्रमश: अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर एनएसयूआई का कब्जा ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि इस जीत से सभी विश्वविद्यालयों में जश्न का माहौल है और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह संचार हुआ है। मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर एनएसयूआई कांग्रेस के पक्ष में नारेबाजी की इसके अलावे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी आदि जिंदाबाद के नारे लगाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



