सुन्दरनाथ धाम में हुई वर्ष की पहली बैठक आयोजित, लिए गए कई निर्णय
कुर्साकांटा में सुन्दरनाथ धाम में सुंदरी मठ न्यास समिति की बैठक हुई। विधायक विजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में आय-व्यय की जानकारी साझा की गई। श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा, और साफ-सफाई पर चर्चा की गई। महाशिवरात्रि पर विशेष सुविधाओं का आश्वासन दिया गया। 2026 में नए कार्यों की योजना भी बनाई गई।

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि क्षेत्र का ऐतिहासिक धर्मस्थल सुन्दरनाथ धाम में शनिवार को सुंदरी मठ न्यास समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह विधायक विजय कुमार मंडल ने की। बैठक में सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार गुप्ता ने आय-व्यय की जानकारी सार्वजनिक किया। इसके साथ ही सभी चार मकर की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा, व्यवस्था, साफ-सफाई, सुलभ शौचालय, पेयजल, सुरक्षा आदि विषयों पर चर्चा कर कई निर्णय लिये गए। विधायक श्री मंडल ने समिति के सदस्यों से मंदिर एवं मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस महाशिवरात्रि में श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा एवं व्यवस्था प्रदान की जायेगी।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष 2026 में यहां कई नए कार्य कराये जाएंगे। पूर्व प्रमुख सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मंदिर समिति के लोग मासिक बैठक कर आय-व्यय की जानकारी सार्वजनिक करें। उन्होंने मंदिर समिति के कार्यों की प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने विधायक श्री मंडल से हत्ता चौक से सुन्दरनाथ धाम रजौला चौक तक सड़क चौड़ीकरण एवं अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की। इसपर विधायक श्री मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा में यह मांग वे सीएम से करेंगे। इस अवसर पर सचिव नरेंद्र प्रसाद सिंह, आरओ मुकेश कुमार मंडल, विजय केशरी, रामदेव सरदार, मनोज भगत, श्याम राम, रामप्रसाद शर्मा, महंथ सिंघेश्वर गिरि, सुभाष साह, पूर्व जिप प्रतिनिधि विकास प्रसाद साह, विद्यानंद पासवान, गिरानंद साह, छोटू साह, किशोर सिंह, प्रमोद भगत, भानू सिंह, कृत्यानंद पासवान आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




