जगह नहीं मिली तो पटरी पार से लोगों ने उठाया लुफ्त

जगह नहीं मिली तो पटरी पार से लोगों ने उठाया लुफ्त

संक्षेप:

फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्टेशन पर बेशक विकास की गाड़ी दौड़ी मगर मंच पर भाजपा उन्होंने लोगों से बताया कि किस तरह सांसद प्रदीप सिंह विकास की रफ्तार को

Sep 16, 2025 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्टेशन पर बेशक विकास की गाड़ी दौड़ी मगर मंच पर भाजपा का चुनाव संदेश सुनाई दे रहा था ।वही जगह नहीं मिली तो पटरी पार से लोगों ने इस ऐतिहासिक पल का लुफ्त उठाया। फारबिसगंज स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर आयोजित समारोह सोमवार को पूरी तरह राजनीति के रंग में रंगा नजर आया। मंच से नेताओं ने विकास की उपलब्धियां गिनाईं और खुलकर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील भी की। सांसद प्रतिनिधि व परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजय झा ने सभा में सांसद द्वारा वंदे भारत को जोगबनी तक लाने के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि यह ट्रेन सीमांचल के विकास की दिशा में बड़ा मील का पत्थर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने लोगों से बताया कि किस तरह सांसद प्रदीप सिंह विकास की रफ्तार को बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। समारोह का सबसे बड़ा राजनीतिक बयान नगर परिषद की मुख्य पार्षद बीना देवी ने दिया। उन्होंने मंच से पहले मोदी सरकार की उपलब्धि तथा जीएसटी में राहत की चर्चा की और स्पष्ट कहा कि टिकट चाहे जिसे मिले, लेकिन आप सब भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाइए। उनके इस बयान पर सभा में जोरदार तालियां बजीं और माहौल चुनावी रंग में सराबोर हो गया। उपमुख पार्षद नूतन भारती ने भी कहा कि वंदे भारत का परिचालन फारबिसगंज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है और यह साबित करता है कि केंद्र सरकार सीमांचल को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए गंभीर है। समारोह में भारी भीड़ रही, कई लोग मंच तक नहीं पहुंच पाए और पटरी के उस पार से ही इस ऐतिहासिक पल को देखते रहे। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और आरपीएफ-जीआरपी के जवान लगातार भीड़ को नियंत्रित करते दिखे। यह समारोह जहां विकास का उत्सव था, वहीं इसने यह भी साफ कर दिया कि आने वाले चुनाव में भाजपा इस उपलब्धि को बड़ा मुद्दा बनाएगी। मंच से चुनावी बिगुल बजने के बाद लोगों में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।