ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाहिंगवा में झड़प मामले में 65 नामजद व चार सौ अज्ञात पर केस दर्ज

हिंगवा में झड़प मामले में 65 नामजद व चार सौ अज्ञात पर केस दर्ज

भरगामा थाना क्षेत्र के हिंगवा में मंदिर बनाने को लेकर प्रशासन व ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने 65 नामजद और 400 अज्ञात लोगों के विरूद्ध संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह...

हिंगवा में झड़प मामले में 65 नामजद व चार सौ अज्ञात पर केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,अररियाThu, 24 Jan 2019 01:27 AM
ऐप पर पढ़ें

भरगामा थाना क्षेत्र के हिंगवा में मंदिर बनाने को लेकर प्रशासन व ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने 65 नामजद और 400 अज्ञात लोगों के विरूद्ध संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला भरगामा सीओ के आवेदन पर दर्ज की गयी है।

प्राथमिकी में सीओ महेन्द्र नारायण सिंह ने कहा है कि हिगवा गाव स्थित खाता 380 खेसरा 635 जो गैरमजरूआ सर्वसाधारण खाते की भूमि पर हो रहे शिव मंदिर निर्माण और बगैर अनुमति लिए हो रहे कीर्तन रोकने के दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रशासन पर जानलेवा हमला करने, हिंसक झड़प आदि का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर घटना के आठवें दिन बुधवार को भी गांव पुलिस बल तैनात रही। स्थानीय लोगों की चहल कदमी चौक चौराहे पर काफी कम है।

जिधर नजर डालो सिर्फ पुलिस का चेहरा ही नजर आता है, वहीं हिंगवा के लोग घटना पर अफसोस जाहिर कर कहते हैं कि प्रशासन थोड़ा संयम से काम लेती तो शायद यह स्थिति उत्पन्न नहीं होता। बताते चलें थाना क्षेत्र के हिंगवा में मंगलवार को सरकारी जमीन पर मंदिर निर्माण को लेकर पुलिस पब्लिक में हिंसक झड़प हुई थी।

इसमें डीएसपी समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गये थे। उसके बाद से ही हिंगवा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। विवादित स्थल, हिंगवा हाट सहित हिंगवा चौक पर दंगा निरोधक दस्ता के साथ भारी पुलिस बल तैनात हैं। हालांकि अब जनजीवन लगभग सामान्य हो गया है। घटना के समय लोग भयभीत हो गए। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया था। पुलिस को स्थिति समान्य करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

एसडीओ व सीओ पर परिवाद पत्र दाखिल : जिले के फारबिसगंज अनुमंडल के एसडीओ रवि प्रकाश सहित भरगामा के सीओ महेन्द्र सिंंह पर सीजेएम अशोक कुमार शुक्ला के कोर्ट मे ंपरिवाद पत्र दाखिल हुआ है। यह परिवाद पत्र भरगामा थाना क्षेत्र के हिंगवा वार्ड 15 की रहने वाली मुमिया देवी पति स्व. गौनर पासवान द्वारा दाखिल किया गया है। परिवादनी के अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रसाद मंडल ने बताया कि घटना के बाावत परिवादनी ने कई धराओं में परिवाद पत्र दाखिल करते हुए सीजेएम से सबो के विरुद्ध संज्ञान लेने की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें