
नदियों की जलस्तर में होने लगी है वृद्धि
संक्षेप:
जोकीहाट, (एस)। नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से प्रखंड क्षेत्र से गुजरने
Oct 07, 2025 03:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
जोकीहाट, (एस)। नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाला बकरा, परमान व कनकइ की जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। हालांकि नदियों का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से कम है। लेकिन जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ आशंका बनी हुई है। इसके साथ नदी में कटान का भी खतरा बढ़ गया है। इधर हुई बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। लेकिन बाढ़ की खतरा को लेकर किसानों में चिंता बनी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




