Heartbreaking Dual Funeral in Bihar Village as Husband and Wife Pass Away Together पति की मौत की खबर सुन पत्नी का भी निधन, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsHeartbreaking Dual Funeral in Bihar Village as Husband and Wife Pass Away Together

पति की मौत की खबर सुन पत्नी का भी निधन

फारबिसगंज के हरिपुर पंचायत में एक साथ दो अर्थियां उठने से माहौल गमगीन हो गया। 75 वर्षीय नागेश्वर दास की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनकी पत्नी राधा देवी की भी मौत हो गई। दोनों का अंतिम...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 28 Dec 2024 12:44 AM
share Share
Follow Us on
पति की मौत की खबर सुन पत्नी का भी निधन

एक साथ दो-दो अर्थियां उठने से गांव में माहौल गमगीन प्रखंड के हरिपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 की घटना

फारबिसगंज, एक संवाददाता।

पति के निधन की खबर सुन पत्नी की भी मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार पूरे गमगीन माहौल में एक साथ किया गया।

उक्त मामला फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर पंचायत के वार्ड 11 स्थित कानू टोला का है। जहां गुरुवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग नागेश्वर दास का निधन ह्रदय गति रुकने से हो गया। परिजन मृतक का अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हुए थे, की इसी बीच पति के निधन की खबर सुनते ही पत्नी राधा देवी (70 वर्ष) की भी मौत हो गई। गांव में एक साथ दो-दो अर्थियां निकलने से पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों सहित ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। लोगों ने कहा कि लगता है दोनों पति पत्नी ने एक साथ जीने-मरने की कसम खाई रखी थी। इधर घटना की सूचना पर भाजपा नेता दिलीप पटेल,मुखिया परमानंद ऋषिदेव, पैक्स अधिक विभाष मेहता,क्लाउद्दीन,वीरबल साह,सीताराम पासवान,पप्पू मेहता,अरुण साह,छोटेलाल ऋषिदेव, नागों यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पति-पत्नी की एक साथ हुआ निधन को भगवान की लीला बताया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।