Hindi NewsBihar NewsAraria NewsHealth Department Issues Advisory Amid Severe Cold in Araria
शीतलहर व भीषण ठंड को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया एडवाइजरी

शीतलहर व भीषण ठंड को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया एडवाइजरी

संक्षेप:

अररिया में भीषण ठंड के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने एक एडवाईजरी जारी की है। सभी अस्पताल प्रभारियों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपायों पर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ ठंड के लक्षणों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Jan 09, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में भीषण ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाईजरी जारी किया है। भीषण ठंड से बचाव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी स्वास्थ्य एडवाईजरी में सभी अस्पताल प्रभारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शीतलहर व ठंड से बचाव और इसके लक्षणों से आम लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा अस्पताल के चिकित्सकों से लेकर आशा कार्यकर्ता तक को ठंड व शीतलहर से संबंधित प्रतिवेदन मांगी गयी है। इसके अलावा अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवा की उपलब्धता और ऐसे मरीजों की ईलाज के लिए विशेष इंतेजाम पुख्ता रखने का निर्देश दिया गया है ताकि ठंड से पीड़ित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा शीतलहर व ठंड से पीड़ित मरीजों की लाईन लिस्ट तैयार कर सूचना मांगी गयी है। जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि ऐसे मौसम में लोगों को विशेष सर्तकता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शीतलहर व ठंड के कई लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर समुचित ईलाज कराना चाहिए। शीतलहर व ठंड के लक्षण: शरीर का ठंडा होना और इसके अंगों का सुन्न होना अत्यधिक कपकपी या ठिठुरन होना बार-बार उल्टी, पैखाना की इच्छा व उल्टी होना अत्यधिक सुस्त होना या बेहोश होना शीतलहरव ठंड से कैसे करें बचाव: हर संभव अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहें विशेष परिस्थिति में बाहर निकलने पर शरीर को पूरी तरह ढक कर बाहर निकलें खासकर बच्चे और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान रखें समाचार पत्रों और टेलिविजन के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहें शराब ईत्यादि नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें पौष्टिक आहार व गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें बंद कमरे में जलते हुए लालटेन, दीया व कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते समय धुआं के निकास की उचित प्रबंध करें रूम हीटर, ब्लोअर आदि का प्रयोग के बाद स्वीच ऑफ कर दें उच्च रक्त चाप व मधुमेह और हृदय रोगी नियमित चिकित्सकों की सलाह लेते रहें